STORYMIRROR

Payal Khanna

Abstract

4  

Payal Khanna

Abstract

मम्मी-पापा

मम्मी-पापा

1 min
545

कभी लड़ते तो कभी रूठे जाते हैं

यह बड़े होकर भी बच्चों की तरह झगड़ा किए जाते हैं

 कभी संग एक दूसरे के होते हैं

तो कभी दूरियां निभाते हैं


लड़ाई के बाद जल्दी-जल्दी सुलहा भी करलेते हैं

ज्यादा समय तक एक दूसरे से नाराज कहां रह पाते हैं

 बच्चों पर अपनी वह जान लुटाते हैं

कभी उन्हें डांटते तो कभी प्यार से समझाते हैं


कभी खुद भी जिद्दी वह बन जाते हैं

पर जो भी कहो वह होते सच में ही बहुत प्यारे हैं

भगवान इनका साया हर बच्चे पर बनाए रखें

भगवान हमारे माता-पिता का हर दम साथ बनाए रखे


 होते हर किसी के माता-पिता सबसे अच्छे हैं

सही ही कहा है वह होते सच में भगवान के दूसरे रूप हैं

उन पर हम अपनी जान लुटाते हैं

उन्हें हर जन्म अपने साथ चाहते हैं।


 जितना कहे उतना काफी कहां है

माता पिता जैसा कोई महान कहां है।।

माता पिता जैसा कोई महान कहां है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract