जीत
जीत
आज मन ने कुछ ठाना है
कुछ कर दिखाने का माना है
जीत को अपने नाम कराना है
बुलंदियों को अपने पास करवाना है
डर को अपने दूर भगाना है
किस्मत को अपनी हमें चमकाना है
मेहनत करने से पीछे ना हटना है
अपने कामों से अपनी पहचान करवाना है
सच की राह पर चलते जाना है
ठोकरो से अपनी सीखते जाना है
हमें हारना नहीं है
जीत के ही आना है
हमें हारना नहीं है
जीत के ही आना है।
