STORYMIRROR

Yudhveer Tandon

Drama

3  

Yudhveer Tandon

Drama

मिलकर साथ चलेंगे हम

मिलकर साथ चलेंगे हम

1 min
389

साथी हैं हर दुःख सुख के

जीवन की हर तपती धूप के

भुला देंगे देख तुझे सारे गम

मिलकर साथ चलेंगे हम


गिरेंगे तो एक साथ उठेंगे भी

मरेंगे तो एक साथ जिएंगे भी

पकड़ तेरा हाथ लड़ेंगे हर जंग

मिलकर साथ चलेंगे हम


पास होते तब चैन दूर हुए तो बेचैन

बिन तेरे दिन अँधेरे संग उजली हो रैन

हंसना रोना पाना खोना सब तेरे संग

मिलकर साथ चलेंगे हम


तेरी आँखों का दरिया भी है तालाब जैसा

मेरे लिए तो तेरे बालों का जंगल भी बाग़ जैसा

बातें तेरी जैसे रागिनी हो मद्धम मद्धम

मिलकर साथ चलेंगे हम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama