STORYMIRROR

Neha Yadav

Romance

3  

Neha Yadav

Romance

मेरा नाम लीजियेगा

मेरा नाम लीजियेगा

1 min
305

एक बार इन लबों से, मेरा नाम लीजिएगा

कह कर मुझे आमीन, आराम दीजियेगा।


शहर के सरफिरे है, हम दोनों जहां में

बताकर मुझे मसीहा, पहचान दीजियेगा।


चेहरे से चमक जो छलके, केशों से लिपट आपके

नज़रें झुका के यूं ना सनम, मेरी जान लीजिएगा।


बेचैन करके मुझको, खुद चैन कहा आपको

बाहों से लिपट के ए सनम, एहसान कीजिएगा।


दिल में उतर के आप मेरे, सरेआम कीजिएगा

कह कर मुझे मोहब्बत, बदनाम कीजिएगा।



रूठे सनम जो मुझसे, ये मान लीजिएगा

रूठा सारा जहां है, ये जान लीजिएगा।


एक बार इन लबों से, मेरा नाम लीजिएगा

कहकर मुझे आमीन, आराम दीजियेगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance