STORYMIRROR

Simpy Aggarwal

Romance

4  

Simpy Aggarwal

Romance

"मेरा दिल है उन्ही में..."

"मेरा दिल है उन्ही में..."

1 min
382

(प्रेम गीत)


मेरा दिल है उन्हीं में, ऐसी मेरी कहानी,

मेरे इश्क़ की रवानी, सुनो मेरी ज़ुबानी,

मेरा दिल है उन्हीं में...


मेरे हमदम वही है, साँसें शबनमी है,

बादल नहीं है गम के, मौसम में क्या कमी है,

आँखों में यूँ बसी है, उनके इश्क़ की निशानी,

मेरे इश्क़ की रवानी, सुनो मेरी ज़ुबानी,

मेरा दिल है उन्हीं में...


इश्क़ में मैं डूबी, खोली यूँ मैंने बाँहें,

मिली ज़िन्दगी को मेरी, मानो नयी सी राहें,

नैनों में बस गए वो, मैं उनकी हुई दीवानी,

मेरे इश्क़ की रवानी, सुनो मेरी ज़ुबानी,

मेरा दिल है उन्हीं में...


करूँ इश्क़-ए-इबादत, करूँ इश्क़-ए-फ़साना,

उनके चेहरे में देखूं, मैं ये सारा ज़माना,

जी लूँ संग उन्हीं के, मैं ये पूरी ज़िंदगानी,

मेरे इश्क़ की रवानी, सुनो मेरी ज़ुबानी,

मेरा दिल है उन्हीं में...



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance