STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Tragedy

4  

Bhoop Singh Bharti

Tragedy

मेरा भारत महान

मेरा भारत महान

1 min
229


ईमानदार

ढूंढे से मिलते हैं

देश में

पग पग पर

मिलते हैं बेईमान।

मगर फिर भी

कहते हैं 

मेरा भारत महान।

यहाँ मिलेंगे

हरयाणवी पंजाबी

कश्मीरी गुजराती

असमी महाराष्ट्रीयन

मगर मिलेगा नहीं

कोई इंडियन।

खूब मिलेंगे भाई

बोद्ध जैन ईसाई

हिन्दू मुसलमान

मगर मिलेगा नहीं

कोई इंसान।

पहले बनो इंसान

फिर 

जाति धर्म छोड़कर

बनो भारतीय

तब जीवन होगा

सुखमय और आसान।

और बनेगा

मेरा भारत महान।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy