STORYMIRROR

Abha Chauhan

Romance

4  

Abha Chauhan

Romance

मैं तुम्हारे साथ हूं !

मैं तुम्हारे साथ हूं !

1 min
186

दिल में हो जज्बात,

तुम हो मेरे साथ,

जिंदगी के उस पल तक मैं तुम्हारे साथ हूं।


भले कितनी भी हो लड़ाई,

पर सही ना जाए जुदाई ,

जिंदगी में हर पल मैं तुम्हारे साथ हूं।


चाहे वो किसी बात की कमी,

हो जाए हमारे बीच गलतफहमी,

पर फिर भी हर पल मैं तुम्हारे साथ हूं।


कोई ना हो तुम्हारे साथ,

पर मैं पकड़ूगी तुम्हारा हाथ,

जिंदगी के उस पल तक मैं तुम्हारे साथ हूं।


भले झड़ जाए तुम्हारे बाल,

बैठ जाए कितने भी गाल,

जिंदगी के उस मोड़ तक मैं तुम्हारे साथ हूं।


मुंह में रहे ना कोई दांत,

जल्दी से ना निकले आवाज,

जिंदगी के उस मोड़ तक मैं तुम्हारे साथ हूं।


दोनों में से कोई ले रहा हूं अंतिम सांस,

भले छूट जाए जीवन की आस,

जीवन के अंतिम पड़ाव तक मैं तुम्हारे साथ हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance