मैं तुझे याद रखूंगा
मैं तुझे याद रखूंगा
बेशक तुम मेरी जिंदगी में ना रहना
मेरी रचनाओं में तुझे याद रखूंगा
बेशक तुम दुनिया से भी चले जाना
मेरी रचनाओं में तुझे याद रखूंगा
बेशक कभी मेरे मन मंदिर में मत रहना
मेरी रचनाओं में तुझे याद रखूंगा
बेशक तुम कुछ भी कर जाना
मेरे दिल में तुझे आबाद रखूंगा
मेरी रचनाओं में तुझे याद रखूंगा
बनती है किस्मत, बिगड़ती है किस्मत
बिगड़ी किस्मत में भी तेरा हाथ पकड़ कर रखूंगा
मेरी रचनाओं में तुझे याद रखूंगा
बेशक ना होगा मिलना कभी किस्मत में
फिर भी तुझे मेरी रचनाओं में याद रखूंगा
कहीं भी रहे तू सलामत रहे हर पल
तेरी सलामती की प्रार्थना जुबान पर रखूंगा
मैं तुझे मेरी रचनाओं में याद रखूंगा।।

