STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy

4  

Sonam Kewat

Tragedy

मैं हिम्मत वाला नहीं हूं

मैं हिम्मत वाला नहीं हूं

1 min
195

ना चाहते हुए भी तुमसे दूर रहना है 

ना चाहते हुए भी तुमसे बहुत कुछ कहना है 

हमने मान लिया तुमसे दूर ही जरूरी है पर 

दिल को अब भी तुम्हारे दिल में रहना है 


चाहत है कि तुझे कस के गले लगा लूं

गिले शिकवे कुछ पल के लिए भुला दूं 

तू रुठी पता तो है पर दिल चाहता है कि

एक आखरी बार तुझे खुद में मिला लूं


मुझे पता है तू वापस कभी नहीं आएगी 

मुझे पता है बिन बताए दूर चली जाएगी 

तुझे जाने से मैं रोक नहीं सकता क्योंकि

मुझे पता है मेरे साथ भी नहीं रह पाएगी


मजबूरी है शादी किसी और से कर रहा हूं 

मेरी मजबूरी है कि मैं जमाने से डर रहा हूं 

इतना भी हिम्मत वाला नहीं हूं मैं तभी तो 

आज प्यार के बदले तुझे धोखा दे रहा हूं.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy