STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy Action

3  

Sonam Kewat

Tragedy Action

मैं भी तुझे छोड़ दूंगी

मैं भी तुझे छोड़ दूंगी

1 min
345


धोखा करती नहीं पर 

तुझे धोखे की सजा दूंगी 

तू तो धोखेबाज है ना

ये जाकर उसे बता दूंगी


तू वफाओं का ढोल पीट

मैं दोनों तराजू में तोल दूंगी

प्यार नहीं किसी बेवफा से 

अरे सरेआम बोल दूंगी 


अगर वो भी तेरी हो गई तो 

मैं खुद मुंह मोड़ लूंगी 

तुझसे वास्ता नहीं और 

उसका रास्ता छोड़ दूंगी


जमाना दुश्मन है प्यार का 

मैं क्यों दुश्मनी मोल लूंगी 

तुम दोनों के प्यार में 

मैं खुद को तीसरा बोल दूंगी 


लेकिन याद रख अगर

वो तुझे छोड़ेगी तो

मैं भी तुझे छोड़ दूंगी 

अगर उसने तेरा दिल तोड़ा 

मैं भी तेरा दिल तोड़ दूंगी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy