STORYMIRROR

sargam Bhatt

Romance

3  

sargam Bhatt

Romance

मैं आऊंगा

मैं आऊंगा

1 min
154

मैं तेरा इंतजार करूंगी जीवन भर,

एक बार प्यार से कह दे मैं तेरा इंतजार पूरा करूंगा।

मैं तेरी राह तकूंगी जीवन भर,

बस एक बार तू कह दे मैं लौट के आऊंगा।

मैं जानती हूं तू दो डोर से बंधा है,

फिर भी मेरी तसल्ली के लिए ही कह दे मैं आऊंगा।

मुझे पता है देश की सेवा तेरा पहला कर्तव्य है,

फिर भी तू एक बार कह दे तू मेरी जिम्मेदारी है , मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा ।

बस एक बार तू कह दे मैं लौट के आऊंगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance