STORYMIRROR

Ganesh Chandra kestwal

Abstract Inspirational

4  

Ganesh Chandra kestwal

Abstract Inspirational

मानवता

मानवता

1 min
325

मानवता का भाव ही, मानव तन की शान है।

जिसके बल पर विश्व में, मानव का गुणगान है। 

अच्छाई को धार लें, जिनका जग में मान है ।

पालन करना नित्य ही, सबसे उत्तम ज्ञान है॥ 


अपनाएं नित सत्य को, जो जीवन का मूल्य है।

सुख देता इस लोक में, जो पारस के तुल्य है ।

दया भाव हो चित्त में, जो मानवता मूल है।

दया हीन नर विश्व में, चुभता जैसे शूल है॥


न्याय वृत्ति नहीं त्याग हो, लगे न कोई दाग हो।

दहे अन्याय जीव को, जैसे वन की आग हो। 

हिंसा मानव छोड़ दे, वृत्ति अहिंसक राग हो। 

प्रेमभाव के पुष्प से, सुरभित मानव भाग हो॥


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract