STORYMIRROR

Kasturi Jagtap

Abstract

4  

Kasturi Jagtap

Abstract

लम्हे

लम्हे

1 min
244

देखा है दरख्त को

झड़ते हुए हर साल,

सालों साल

और हम उसे खोने का

गम क्या करें,

जो हमारा था ही नहीं ?


मना लिया था ख़ुद को

पर ये कम्बख़्त दिल

तलाशता आज भी

उसी शिद्दत से है।


हाल तो ये है कि

कभी रुबरू हो भी जाते हो

कागज पर उतारे

चंद लब्जों में।


बस ऐब इस बात का है कि

ना उन लब्जों में क़ैद

वो लम्हा थमता है और

न ही उन लम्हों में

क़ैद वो यादें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Kasturi Jagtap

Similar hindi poem from Abstract