STORYMIRROR

Kamal Purohit

Abstract

4  

Kamal Purohit

Abstract

अंतर्द्वंद- 15

अंतर्द्वंद- 15

1 min
265

वो साल उसे याद हो न हो

मुझे याद है

वो महीना उसे याद हो न हो

मुझे याद है

वो तारीख़ उसे याद हो न हो

मुझे याद है

वो वक़्त उसे याद हो न हो

मुझे याद है

वो लम्हा उसे याद हो न हो

मुझे याद है

वो पल में हाथ छुड़ा कर जाना

वर्षो के साथ से मुँह मुड़ा कर जाना

कैसे भूल सकता हूँ 

उस वक़्त

कोने में कहीं दर्द ठहरा था

निकलना चाहता था

पर उसकी कसम का पहरा था

उसे जाते हुए देख रहा था

अंदर ही अंदर घुट रहा था

तुमने भी तो सब कुछ देखा था 

तुमने क्यों नहीं कुछ किया

फफक कर रोते हुए दिल ने

दिमाग से पूछा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract