STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Action Inspirational

मां सब कुछ कर सकती है ‌-----

मां सब कुछ कर सकती है ‌-----

1 min
9

मां सब कुछ कर सकती है। 

पालनहार ममता की प्रति मूर्ति 

अपने बालक के लिए किसी से भी नहीं वह डरती है। 


बांध के बालक को पीठ पर 

वह पत्थर भी ढो सकती है।

अपने बालक की रक्षा हेतु 

वह किसी भी हद से गुजर सकती है। 


मां की प्रीत को कम ना समझना। 

धरती पर केवल मां ही परमात्मा का प्रतिरूप हो सकती है। 


मंदिर में जा कर पूजन करते सब,

वहां परमात्मा का वास हुआ।

मां ही मंदिर है वह ,

जहां धरती पर जीवन मिलने से पहले तुम्हारा निवास हुआ। 


माता के पूजन करने से भी 

तुम्हारे जीवन की हर विपद टले।

लेकर मां का आशीर्वाद कार्य आरंभ करना। 

मां का आशीर्वाद भी जरूर फले।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action