STORYMIRROR

Sudha Sharma

Classics

4  

Sudha Sharma

Classics

मां पर कविताएं

मां पर कविताएं

1 min
0

माॅं पर कविता 
मां के सुंदर नैनों में एक ही सपना ऐसा 
सुंदर सलोना आज्ञाकारी पुत्र राम के जैसा अहर्निशि इसी आशा में सदैव व्यस्त वो रहती भविष्य पूर्ण सुरक्षित होगा सोच-सोच मस्त रहती 
राम सा पुत्र प्राप्ति हेतु कौशल्या बनना होगा प्रेम, त्याग, तपस्या व संस्कार सिद्ध करना होगा 
मात्र मरीचिका लोक में बनता कोई काम नहीं 
राम समान पुत्र प्राप्ति संभव है आसान नहीं 
चिर स्थाई मुस्कान सुसज्जित अधरों पर होगी 
राम सा पुत्र प्राप्त कर मन की साध पूर्ण होगी 
डॉ सुधा शर्मा आर्या मेरठ 

            माॅं
प्रेम, त्याग, तप में तत्पर, 
पर नहीं अहसान तुझ पर। 
जब कोई संकट आता, 
उसका जियरा घबराता। 
तेरे सपने उसका लक्ष,
 पूरा करने में वह दक्ष। 
तेरे लब पर चिर मुस्कान, 
 है उसका ध्येय महान। 
बदले में किंचित न आशा, 
यह ही माॅं की परिभाषा ।। डॉ सुधा शर्मा आर्या मेरठ 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics