STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Romance Classics

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Romance Classics

कौन सा रंग

कौन सा रंग

1 min
703

कौन- सा रंग


 कान्हा....

तुम्हें कौन -सा रंग लगाऊँ।


सूरज की, 

लाली को

हाथों में भर ,

गालों को भर जाऊं |


कान्हा, 

तुम्हें कौन -सा रंग लगाऊँ |


या फिर

 काले -काले बादल को, 

आँखों में भर जाऊं |


कान्हा, 

तुम्हें कौन- सा रंग लगाऊँ|


सात रंग के सपने सजा के, 

अंबर से नीला रंग ले आऊं|


कान्हा, 

तुम्हें कौन- सा रंग लगाऊँ |


अपने प्रेम का रक्त बिंब, 

तेरे माथे लगा जाऊं |


कान्हा, 

तुम्हें कौन -सा रंग लगाऊँ |


या फिर

 पीली -पीली सरसों से, 

आँचल को भर जाऊं |


कान्हा,

 तुम्हें कौन -सा रंग लगाऊँ |  


 या सारे रंगों को भर लाऊं |

कान्हा, तुम्हें सारे रंग लगाऊँ |



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance