STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Action Inspirational

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Action Inspirational

वृद्ध समृद्ध

वृद्ध समृद्ध

1 min
15

जीवन पेड़ को सींचा हमने।

कर्मों से नित फूल खिले।

अनुभव के फल देखकर हमने।

नई पीढ़ी के दामन भरे।


जीवन पेड़ को सींचा हमने।

पथ -पथ पर दे दिशा ज्ञान की

राह सुगम हम करते रहे।

हिम्मत से डटे रहने की।

सीख हमेशा करते रहे।


 ढाल बनकर पीछे चले।

नवजीवन को निखार दिया।

अपने पथप्रदर्शन से 

जीवन को नया विस्तार दिया।


जीवन पेड़ को सींचा हमने।

वृद्ध अवस्था के इस ....

बरगद पेड़ की छाया में ....आओ।


 स्वर्णित अनुभवों ...अमिट ज्ञान ले,  

जीवन सफल बनाओ।

वृद्ध समृद्ध के खजाने से।

..........अमूल्य धरोहर पाओ।

 स्वर्णित अनुभवों ...अमिट ज्ञान ले,  

जीवन सफल बनाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action