STORYMIRROR

Anil Mishra Prahari

Action Inspirational

3  

Anil Mishra Prahari

Action Inspirational

भारत की सेना है विशाल।

भारत की सेना है विशाल।

1 min
12.2K

थल - सेना अपनी बलशाली, 

सीमा की करती रखवाली, 

घर की अशांति या विपद घोर, 

करती सेवा होकर  विभोर।

आक्रामकता इनकी कराल,

भारत की सेना है विशाल। 


जल-सेना का है क्या कहना, 

सागर की लहरों पर रहना, 

तूफां की छाती चीर चले, 

हत रिपु को करने वीर चले।

रक्षित इनसे है राष्ट्रभाल,

भारत की सेना है विशाल। 


नभ की सेना है बहुत सफल, 

बनती पल में है काल प्रबल, 

सुन गर्जन, अम्बर कम्पित है, 

डर, हिय दुश्मन के अंकित है।

पल भर में कर जाते कमाल,

भारत की सेना है विशाल। 


सेना का उच्च मनोबल हो, 

श्रम के बदले मृदु भी फल हो, 

मिले अर्थ, ग़म पास न आये, 

शक्ति बढ़े, कभी ह्रास न आये।

खड़े रहें बन प्रबल ढाल,

भारत की सेना है विशाल।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action