STORYMIRROR

Anil Mishra Prahari

Inspirational

4  

Anil Mishra Prahari

Inspirational

शेर - सा दहाड़ तुम।

शेर - सा दहाड़ तुम।

1 min
316

शेर - सा दहाड़ तुम।

बल असीम पास रख

लहू, उत्तप्त साँस रख,

प्रचंड तेज, ताप से झुका खड़ा पहाड़ तुम

शेर - सा दहाड़ तुम ।


हो लौह -पाश तोड़ दे

तू उग्र धार मोड़ दे, 

अखण्ड ज्योति के लिए तिमिर-चरण उखाड़ तुम

शेर - सा दहाड़ तुम ।


चुनौतियाँ हैं कम नहीं 

पर आँधियों में दम नहीं, 

अनर्थ बात सोचकर गला न वीर हाड़ तुम

शेर - सा  दहाड़  तुम ।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational