STORYMIRROR

SANDIP SINGH

Inspirational

4  

SANDIP SINGH

Inspirational

होना भी तो चाहिए

होना भी तो चाहिए

1 min
300

होना भी तो चाहिए, पड़ा जेब में नोट।

सब ही इच्छा तब पूर्ण हो, करूं खुशी से वोट।।


होना भी तो चाहिए, मन में शुद्ध विचार।

तभी ज्ञान उपदेश कर,खुशी करूं संसार।।


होना भी तो चाहिए, सरल मधुर व्यवहार।

फिर तो सबका साथ हो,मिलता विजय हजार।।


होना भी तो चाहिए,मानवता से प्यार।

देवलोक है तब धरा, जन्म लगे अवतार।।


होना भी तो चाहिए, पाप पुण्य में भेद।

पापी को होती सजा, करे नहीं वह खेद।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational