STORYMIRROR

SANDIP SINGH

Inspirational

4  

SANDIP SINGH

Inspirational

अमर रहेगा नाम

अमर रहेगा नाम

1 min
291

साथी बनें विकास का, अद्भुत है यह काम।

मिलता सुख है सर्वदा, अमर रहेगा नाम।।


करें काम कल्याण का, खुशी रहे आवाम।

सदा मिलेगी तब दुआ, अमर रहेगा नाम।।


मरें वतन कर वास्ते, अमर रहेगा नाम।

युगों युगों तक याद कर, करते सभी सलाम।।


अमर रहेगा नाम तब, सीरत में हो प्यार।

अच्छी एक मिसाल बन, बने देश गुलजार।।


अमर रहेगा नाम तब, करिए भला समाज।

 मिले सुधा आशीष तब, जन जन की आवाज।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational