STORYMIRROR

SANDIP SINGH

Others

4  

SANDIP SINGH

Others

वृंदावन सुखधाम है

वृंदावन सुखधाम है

1 min
343

वृंदावन सुखधाम है, जहां अटल अभिराम।

राधा रमण निवास से, कण कण है गुलफाम।।


वृंदावन सुखधाम है, सुन्दर मृदुल स्वभाव।

प्रेम धार में मग्न सब,करते श्याम लगाव।।


वृंदावन सुखधाम है, जर्रा जर्रा खास।

मस्ती का आलम रहे,हृदय बसे विश्वास।।


वृंदावन सुखधाम है,राधा रानी धाम।

मधुसूदन का साथ है,बरसे हित का जाम।।


वृंदावन सुखधाम है,बहे भक्ति की धार।

माता श्यामा की कृपा,से मन हो गुलजार।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन