STORYMIRROR

SANDIP SINGH

Inspirational

4  

SANDIP SINGH

Inspirational

रोके से रुकती नहीं

रोके से रुकती नहीं

1 min
413

रोके से रुकती नहीं, नजर करे दीदार।

अति हर्षित तब मन हुआ, रोम रोम गुलजार।।


रोके से रुकता नहीं, मेरे मधुर विचार।

सबको सदा प्रकाश दे, खुशी भरी संसार।।


रोके से रुकती नहीं, मेरी अटल उड़ान।

हासिल सभी मुराद है, बुद्धि भरी पहचान।।


रोके से रुकता नहीं, करूं अनवरत काम।

पाया सही मकाम को, जीवन नहीं विराम।।


रोके से रुकता नहीं, जीवों का कल्याण।

जीत सही का सर्वदा, कहते सभी पुराण।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational