STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Inspirational

आओ प्रभु का नाम भजनों से जपें

आओ प्रभु का नाम भजनों से जपें

1 min
392

आओ प्रभु का नाम भजनों से जपे।

छोड़ दे थोड़ी देर को दुनिया के सारे माया मोह के बंधन।

मिलजुल कर सब बैठे और प्रभु का नाम ही जपें।

कलयुग का यही सहारा है।

केवल नाम ही एक अधारा है।

सिर्फ एक परमात्मा के सिवा इस दुनिया में कोई भी नहीं हमारा है।

भजनों की लय में खो जाओ।

कानों में अमृत भर जाओ।

सत्संग भजनों में नाम जपन कर,

मन से आनंदित हो जाओ।

भगवद् नाम में कल्याण छुपा है।

उनके नाम के सिवा आनंद ही कहां है।

नाच लो गा लो, मंजीरे बजा लो।

भजनों को सुन गा कर अपना जीवन सफल बना लो।

दूर्विचार मन से हट जाएंगे।

रोग शोक सब मिट जाएंगे

भजनों की ऊंची आवाज से प्यारे

सारे संकट कटे जाएंगे।

आओ प्रभु का नाम भजनों से जपें

भजनों से जपे, भजनों से जपे।

मन में हम भक्ति भाव भरे,

प्रभु पूरे संसार के आप कष्ट हरें।

आओ प्रभु का नाम भजनों से जपें।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational