STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Action Inspirational

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Action Inspirational

धर्म के नाम पर

धर्म के नाम पर

1 min
484


धर्म के नाम पर... क्यों अधर्मी हो जाता है।

मेरे भारत में रहने वाला....हर धर्म

क्यों बात -बात पर खतरें में हो जाता है।

धर्म के नाम पर... क्यों अधर्मी हो जाता है।


लहू का रंग जिन्हें नज़र नहीं आता है।

कट्टरता के नाम पर जो

कहीं गोली तो कहीं पत्थर चलवाता है।

क्यों उन्हें इंसानियत में,

एक रब नहीं नज़र आता है।

धर्म के नाम पर... क्यों अधर्मी हो जाता है।


देश -देश धर्मों की आग में जलता है।

कहीं बम कही मिसाइल गिर जाता है।

यह कौन से धर्म है।

जो नफरतों से एक -दूसरे को काट खाता है।

इंसानियत को भूल कर धर्मों में बंट जाता है।

बात- बात पर मरने -मारने को तैयार हो जाता है।

आज़ाद भारत में गुलाम सोच से क्यों निकल नहीं पाता है।


धर्म के नाम पर... क्यों अधर्मी हो जाता है।

क्यों बात -बात पर हर धर्म खतरे में हो जाता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action