STORYMIRROR

Jalpa lalani 'Zoya'

Action Inspirational Others

3  

Jalpa lalani 'Zoya'

Action Inspirational Others

रंजिश

रंजिश

1 min
81

दिल में नफरत प्यार की नुमाइश होती है

वक़्त पर ही वादों की आज़माइश होती है


मुल्क़ में आग लगा रहे मज़हब के नाम पर

लहू के रिश्तों में धोखे की गुंजाईश होती है


हिदायत में बेशक दोस्त ही ग़लती है बताते

दुश्मन के मुख से अक्सर सिताइस होती है


खामोशी तोड़ दे आपसी रंजिश छोड़कर

गुफ़्तगू से जुड़ने की फिर भी गुंजाईश होती है


करे मुश्किलात का सामना हम साथ मिलकर

'मैं' के घर में तो अना की पैदाइश होती है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action