STORYMIRROR

RASHI SRIVASTAVA

Classics

4  

RASHI SRIVASTAVA

Classics

तब ज़माना बदलेगा

तब ज़माना बदलेगा

1 min
389

कोई निर्भया कोई आसिफा 

जब न सताई जाएगी 

कोई प्रियंका चौराहे पे 

जब ना जलाई जाएगी 

तब ज़माना बदलेगा 

तब आधुनिक कहलाएंगे।


ये पहनो, तुम ऐसे रहो

ये बोलो, ऐसे ना करो

जब ये सारे नुस्खे

ना, बेटी को सुनाए जाएंगे 

तब ज़माना बदलेगा 

तब आधुनिक कहलाएंगे।


भगवन् के जैसे मां-बाप

हर घर पूजे जाएंगे

सारे वृद्धाश्रम में जब

ताले ही लग जाएंगे

तब ज़माना बदलेगा 

तब आधुनिक कहलाएंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics