STORYMIRROR

RASHI SRIVASTAVA

Romance

4  

RASHI SRIVASTAVA

Romance

हमारा क्या है

हमारा क्या है

1 min
378


दिल तेरा धड़कनें जां हमारा क्या है

हममें सब कुछ तुम्हारा हमारा क्या है


दौलतें शोहरतें वार दें तुझ पे सब

खुद को कर दें फ़ना हम हमारा क्या है


टूटे गर तो तुझी पर बरस जाएंगे

हम तो ग़म के हैं बादल हमारा क्या है


इख्तियार एक भी सांस पर जब नहीं

फ़िर क्या सोचें तुम्हारा हमारा क्या है


लहरों के जैसे साँसे बही जा रही

बैठ साहिल पे सोचे हमारा क्या है


जिंदगी हारे और मौत जीते यहां

खेल है ये खुदा का हमारा क्या है


नाम लेते खुदा से भी पहले तेरा

अब तू खुद सोच ले तू हमारा क्या है II



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance