STORYMIRROR

Krishna Bansal

Tragedy Classics Inspirational

4  

Krishna Bansal

Tragedy Classics Inspirational

लता दीदी

लता दीदी

1 min
249

कौन कहता है दीदी 

तुम चली गई जहां से 

केवल तुम्हारा शरीर गया है 

तुम तो रहोगी यहां 

सदा सदा के लिए।

 

सदा, सदा के लिए सुनी जाओगी 

दूसरों को प्रेरित करोगी 

लता संगीत, संगीत लता 

संगीत संसार में छाई रहोगी। 


सदियों में पैदा होती है 

संगीत को पूर्णतया समर्पित 

तुम्हारे जैसी शख्सियत, 

तुम्हारा मधुर स्वर 


तुम्हारी आंखों की चमक 

तुम्हारी मुस्कुराहट 

विनम्र स्वभाव 

सब मिल, बनती है लता।


अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित

गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने वाली,

भारत का सर्वोच्च

नागरिक सम्मान 'भारत रत्न'

पाने वाली, 


क्या-क्या गिनाऊं दीदी 

दिल से नमन करती हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy