STORYMIRROR

Krishna Bansal

Inspirational

4  

Krishna Bansal

Inspirational

बधाई हो

बधाई हो

1 min
384


बधाई हो 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर 

बधाई हो 

इसरो के सभी वैज्ञानिकों को 

उनकी सफलता पर

बधाई हो 

देश के एक सौ चालीस  

करोड़ नागरिकों को 

बधाई हो 

विश्व के आठ अरब लोगों को 

जो हमारी इस उपलब्धि के साक्षी बने।


हम हिंदुस्तानी

टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल पर 

चांद के तल पर चंद्रयान का 

दृश्य देखते हुए, 

हुए भाव विभोर

खुशी से नाचने लगे 

गाने लगे

ढोल नगाड़े बजाने लगे।

 

वह पल 

जब चंद्रयान ने 

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर 

कदम रखा। 


वह पल 

जब चांद पर तिरंगा फहराने लगा।


वह पल

जब पिछली हार से सबक ले 

आज चांद को चूम लिया। 


वह पल 

जब खत्म हुआ इन्तज़ार 

चांद पर भारत हुआ सवार

नई ऊर्जा, नए विश्वास, नए संकल्प के साथ।


वह पल 

जब चार साल के सतत प्रयास से 

उतरा चांद पर चंद्रयान।

 

वह पल 

जब विक्रम साराभाई और होमी भाभा का सपना हुआ पूरा।


हर भारतीय को 

उस पल पर गर्व है।


अब यह चांद,सूर्य और शुक्र का

अभियान कभी खत्म नहीं होगा।

 

अभी तो शुरुआत है। 


वायदा करते हैं

नित नए अभियान चलाएंगे

हम अपने भारत का नाम 

विश्व पटल पर लाएंगे।




Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational