STORYMIRROR

Shilpa Mahto

Drama

5.0  

Shilpa Mahto

Drama

क्यूँ ?

क्यूँ ?

1 min
2.6K


क्यूँ बदल जाती है तकदीर

लड़कियों की

शादी के बाद

एक बार

दुल्हन बनने के बाद

फिर नहीं बन पाती

वह लड़की


सात फेरों से

क्यूँ बदल जाती है ज़िंदगी ?

घर छूटता है,

छूटता है माँ का आँचल

सपने टूटते हैं,

टूटते हैं उसके ख्वाब


घूँघट के बोझ तले

दब जाते हैं उसके अरमान

चूड़ियों की खनक में

छुप जाती है उसकी खनखनाहट

पायलों की बेड़ियों से

बंध जाती है उसकी आज़ादी

क्यूँ बदल जाती है तस्वीर

सात फेरों के बाद ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama