STORYMIRROR

Shilpa Mahto

Others

2  

Shilpa Mahto

Others

लॉकडाउन

लॉकडाउन

1 min
34

बेशक बंद रखने हैं 

अपने घर के दरवाज़े 

तुम अपने मन के खोल लेना 


बाहर नहीं घूम सकते तुम 

जरा झाँक लो अपने ही भीतर

टटोल कर वर्षों से दबी इच्छाएं 

निकाल बाहर उन्हें पूरा कर लेना 


भीड़ भरी दुनिया से दूर

शोर गुल से मुक्त हो अब 

बैठ जाना यूं ही 

खुद से मन भर बातें कर लेना 


बेतहाशा भाग रही जिंदगी

ठहरी है अब

सुस्ता कर तुम जरा साँस ले लेना। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन