क्यों ?
क्यों ?
आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी
क्यों एक लड़की आजाद नहीं है ?
एक रूढ़िवादी सोच से
भ्रूण हत्या से
मां की कोख से
बाल मजदूरी से
बाल विवाह से
एक बलात्कार के डर से
एक एसिड अटैक से
रातों को घर से बाहर जाने से
अपने ही घर की सुरक्षा से
अकेले बाहर निकलने से
अपने विचार रखने से
शादी में दिए दहेज़ से
अपने फैसले खुद लेने से
खुद विचार करें।
