STORYMIRROR

Archna Goyal

Romance Tragedy

3  

Archna Goyal

Romance Tragedy

क्यों गया तू

क्यों गया तू

1 min
199

                         

                    

कुछ पल की थी तेरी यादें

फिर भी हर पल में बस गया तू


कितना रोई फिर भी न धुली

धड़कन में रच बस सा गया तू


हर पल देखा था तुझको तो

आँखों मे खुद को छोड़ गया तू


हर पल सुनती थी तुझे तो

कानों में शब्दों को छोड़ गया तू


बस तेरी बातें थी लब पर तो

बातों में ही रह गया तू


सांसो में घुली थी तेरी महक

फिर सासें ही रोक गया तू


इतना ही रहना था मुझमें तो

फिर क्यों आशियाना छोड़ गया तू


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance