STORYMIRROR

Archna Goyal

Inspirational

3  

Archna Goyal

Inspirational

हर घर तिरंगा

हर घर तिरंगा

1 min
174

फर फर फर लहरा रहा, कितने शान से आज ।

हमको अपने देश पर , होता कितना नाज।।


शक्ति और साहस मिलें, जब जब सुनते गान।

उड़ उड़ चूमे आसमां, देखो इसकी शान।।


तन मन हम अर्पण करें, रखें देश का मान।

इसकी खातिर ही मिला, हमको जीवनदान।।


अमृत उत्सव देश में, मना रहे हैं लोग।

हीरक जयंती आज है, कैसा ये संयोग।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational