STORYMIRROR

Chandan Kumar

Inspirational

4  

Chandan Kumar

Inspirational

सोच से संपन्न होता हैं आदमी

सोच से संपन्न होता हैं आदमी

1 min
352

सोच से संपन्न होता है आदमी

ख़ुद में जो विश्वास भरता है आदमी


अनोखा एहसास जो करता है आदमी

मुसीबत से कहां डरता है वो आदमी


सोच से जो संपन्न होता है आदमी

विश्वास को विशाल बना लेता है वो आदमी


प्रकृति से जो अद्भुत मित्रता करता है आदमी

प्रकृति से जीने का रहस्य छिन लेता है वो आदमी


विश्वास को जो विकास के रास्ते लाता है आदमी

सच जान चांद पे भी जमीं बनाता है वो आदमी


हर भूखे को भोजन का रास्ता बताता है जो आदमी

इस अमिट क्रांति में ख़ुद मिट जाता है वो आदमी


सोच को जो संपन्न बनाता है आदमी

विकास को विश्वास के रास्ते लाता है वो आदमी। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational