STORYMIRROR

Ms SUDHA PANDA

Inspirational

4  

Ms SUDHA PANDA

Inspirational

ममता

ममता

1 min
315

ममता माता की सुनो, सभी गुणों की खान।

बच्चों का हित ध्यान रख , करती सब कुछ दान।।

करती सब कुछ दान, नमन माता को सादर।

ईश रूप में मात, सदा ही करना आदर।।

कहे 'सुधा'यह बात, रखी माँ सबसे समता।

माँ होतीं अनमोल, लुटातीं हरदम ममता।।


माता सब ममतामयी, नव जीवन दें दान।

दिए जन्म शिशु को वही, करतीं कर्म महान।।

करतीं कर्म महान, रात दिन करतीं पालन।

रात-रात भर जाग, करे बच्चों का लालन।।

कहे 'सुधा' यह श्रेष्ठ, मात से है सब नाता।

मिलो मुझे हर जन्म, रहीं तुम प्यारी माता।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational