STORYMIRROR

Ms SUDHA PANDA

Abstract Fantasy Inspirational

3  

Ms SUDHA PANDA

Abstract Fantasy Inspirational

रथयात्रा

रथयात्रा

1 min
202

देते हैं शुभकामना, रथयात्रा की आज।

दर्शन देने आ रहें, संवारो रथ साज।।


दर्शन हमको दीजिए, कृपा कीजिए नाथ।

मौसी घर को जा रहें, भातृ-बहन के साथ।।


न्यारी तीनों मूर्तियाँ, देख भक्त हैं धन्य।

भक्त जनों की भीड़ पर, कृपा करें प्रभु जन्य।।


नंदीघोष विशाल रथ, तालध्वज पर साथ।

दर्पदलन पर बैठकर, निकले जग के नाथ।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract