STORYMIRROR

Ms SUDHA PANDA

Abstract Fantasy Inspirational

4  

Ms SUDHA PANDA

Abstract Fantasy Inspirational

जयकरी छंद

जयकरी छंद

1 min
247

विषय-आओ सजा लें आज को,

कल का पता नहीं।


आओ सभी सजा लें आज,

पता नहीं है कल का राज।

ईश्वर के हम सब संतान,

रखना है अब इसका मान।।


समय सदा होता अनमोल,

सबसे मीठी वाणी बोल।

जग में रहता उनका नाम,

परहित का करता जो काम।।


मानवता का रखना भाव,

सबसे अच्छा हो बर्ताव।

कल का पता मालूम नहीं,

इक दिन सबको जाना वहीं।।


मानो प्रभु का नित आभार,      

उनके कारण है संसार।

प्रभु का सुमिरन कर हर बार,    

उनका ही है यह उपहार।। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract