STORYMIRROR

Ms SUDHA PANDA

Abstract Fantasy Inspirational

4  

Ms SUDHA PANDA

Abstract Fantasy Inspirational

शिक्षा

शिक्षा

1 min
302

शिक्षा सबको चाहिए,शिक्षा है आधार।

नियमित शाला जाइए,परिश्रम होती सार।।      


परिश्रम होती सार, पूर्ण तब होंगे सपने।।

रखकर उच्च विचार, सभी को मानों अपने।।


कहे 'सुधा' यह श्रेष्ठ, ज्ञान की नैतिक दीक्षा।

सदाबहार है सार, मिले ये सबको शिक्षा।।


शिक्षा का आधार है, बनें सभी गुणवान।

ज्ञान सभी में बाँटिए, करना शिक्षा दान।।


करना शिक्षा दान, नागरिक अच्छा गढ़ना।

मानों गुरु की बात, पाठ सब नियमित पढ़ना।।


कहे 'सुधा' यह बात, सफल हो सभी परीक्षा।

जीवन कर साकार, सभी से लेना शिक्षा।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract