STORYMIRROR

Ritu Rani

Inspirational

4  

Ritu Rani

Inspirational

पुस्तक

पुस्तक

1 min
380

पुस्तकों में है ज्ञान और विज्ञान का अमूल्य भंडार

रोचक कहानियाँ, कविताएँ और अनमोल विचार


जिन्नों की जादुई दुनिया और सुन्दर परियों का संसार

ग्रन्थों में वर्णित है धर्म, संस्कृति और जीवन का सार


वर्णो के मोती शब्दों में पिरोकर सजाते, कवि और कलमकार

मधुर स्मृतियाँ और गौरवशाली इतिहास बताते, इतिहासकार


चित्रों से प्रकृति जीवन्त करते और सपनों में रंग भरते, चित्रकार

देश दुनिया की सभ्यता और संस्कार, पन्नों में दें उतार


पुस्तकें नीरस जीवन में रस भर दें और खुशियाँ दे अपार

सच्चे मित्र की भूमिका निभाती, किताबें हैं बहुमूल्य उपहार


शिक्षित करने वाले, माता पिता और गुरूजनों का हृदय से आभार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational