STORYMIRROR

Padma Verma

Inspirational

4  

Padma Verma

Inspirational

मानसून

मानसून

1 min
268

मानसून का इंतजार

भारत में बहुत

बेसब्री से 

किया जाता है। 


 किसानों के लिए यह 

 जश्न का समय होता है,

 चारों तरफ हरियाली

 छा जाती है।


 भीषण गर्मी से 

 मिलती है राहत 

 हरी हरी पत्तों के 

 बीच से झांकते फूल,


 मन को लुभावने 

 लगते हैं,

 सब तरफ हरियाली ही 

 हरियाली है ।


 वातावरण बहुत ही 

 सुहावना लगने लगा है,

 चारों तरफ खुशियां ही

 खुशियां हैं ।


 मानसून के आते ही 

 मन झूमने लगा है,

 सब पहली बारिश का 

 मजा लेने लगते हैं।


 बच्चे, बूढ़े और जवान

 सभी में एक गजब सा

 मस्ती का संचार होने 

 लगता है।


 पहली बारिश में

 स्वाद का मजा भी 

 चटपटे चाट पकौड़े के 

 साथ दुगुना हो जाता है।


 हे मानसून

 तूने तो

 सबके जीवन में

 बहार‌ ला दिया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational