STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Classics

4  

Mukesh Bissa

Classics

क्या है जिंदगी

क्या है जिंदगी

1 min
410

खिलता हुआ शबाब है जिंदगी

महसूस करो तो नायाब है जिंदगी


सांसों का एक हिसाब है जिंदगी

बिन पढ़ी एक किताब है जिंदगी


कुछ अधूरी उम्मीदें है जिंदगी

कुछ अनचाही मन्नतें है जिंदगी


कभी सुख की छाया है जिंदगी

कभी दुख की माया है जिंदगी


कभी मदमस्त बसंत है जिंदगी

कभी तेज सी तपन है जिंदगी


कभी अपनों के संग है जिंदगी

कभी परायों के संग है जिंदगी


कभी अमीरी का नशा है जिंदगी

कभी गरीबी की दशा है जिंदगी


कभी खिलखिलाता बचपन है जिंदगी

कभी सुनसान सा यौवन है जिंदगी


इन्ही सवालों का हिसाब है जिंदगी।

गिने तो बेहिसाब है बेहिसाब है जिंदगी

सब कुछ सही तो लाजवाब है जिंदगी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics