कुछ तो था
कुछ तो था
रात के तीसरे प्रहर नींद की
गुनगुनी गोद से उठाकर
बादलों के पार मुझे ले गया कोई,
शीत बयार के झुले पर
सुहाग रात का समाँ बाँधे..!
लबों पर मिश्री सी मोहर आह
मीठी सी मोहना जगा गया कोई
नाभि के पार एक सिरहन उठी..!
उसके जामुनी साये से लिपटी
मेरी निगाहों की किरनें
मिलन के साज़ ए जाँ लिए..!
कमरबंध की गरिमा बखूबी
निभाते जज़्ब होते रहे,
अहसास घुलते रहे,
एक दूजे में जीते रहे रात की चद्दर तले..!
आगोश में बिखरा उसकी
मेरा मरमरी तन सहलाते उसकी रात गुजरी,
सप्तर्षि के ओझल होते ही
भोर का दामन थामें मैं वापस मूड़ी..!
क्या था क्या पता कुछ था तो
सही उसके ओर मेरे बीच जो हुआ स्वप्न सा..!
लओ जो कुछ हुआ छुअन से उठी
चिंगारी का वर्णन दिल की
कलम ने वही तो किए हस्ताक्षर।

