STORYMIRROR

Rajdip dineshbhai

Classics Inspirational Children

4  

Rajdip dineshbhai

Classics Inspirational Children

कुछ नहीं

कुछ नहीं

1 min
0

परिंदों के पास पिंजरे के सिवा रहा कुछ नहीं
हमने देखा हुआ था पर खैर मिला कुछ नहीं

तुम लाओ ख्वाब के धागों से नजदीकियां
मुझे न आई नींद और फिर बुना कुछ नहीं

अब जो भी बचा है वो यादों का धुआं है 
हमने जलाया बहुत, पर जला कुछ नहीं

हम ढूंढते रहे मंज़िल को उम्र भर
रास्ते ही रास्ते थे, मिला कुछ नहीं

लोग कहते रहे वक्त सब ठीक कर देगा
वक्त ही वक्त था, पर रुका कुछ नहीं

हमने समझा था खुशी कोई चीज़ है
वो तो बस एक लम्हा था, ठहरा कुछ नहीं

'लफ्ज़कार 'तो बस आईना था ज़माने का
उसने दिखाया सब, ख़ुद दिखा कुछ नहीं

~ लफ़्ज़कार


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics