STORYMIRROR

THE SHALINEE

Tragedy

4  

THE SHALINEE

Tragedy

कसूरवार नहीं ठहराती

कसूरवार नहीं ठहराती

1 min
238

मुझ में भी कमियाँ हजार है लेकिन कभी भी 

किसी बेगुनाह को कसूरवार नहीं ठहराती


जमाना कुछ भी सोचे मेरे बारे में लेकिन 

अपने फायदे के लिये किसी को नहीं आजमाती


बाते कम ही करती हूँ आजकल में सबसे 

अपनी बातों से किसी का दिल नहीं दुखाती 


यूँ तो सबको हँसाना आदत है मेरी शुरु से 

अपनी वजह से किसी को नहीं रुलाती 


शिकायतें मुझे भी बहुत है कुछ लोगों से 

अपनी फरियाद कभी किसी को नहीं सुनाती 


खुदा जानता है मेरी शख्सियत के बारे

हर किसी को अपने दिल का हाल नहीं बताती 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy