STORYMIRROR

THE SHALINEE

Tragedy Others

4  

THE SHALINEE

Tragedy Others

सुसाइड

सुसाइड

1 min
434

सुसाइड वास्तविक रुप से 

सुसाइड नहीं होती

हत्या होती है उस इंसान की

जो पीड़ा से घिर चुका है

जो अंदर से टूट चुका है

जो परेशान हो चुका है

इस खोखले समाज से

अपनी जिम्मेदारियों से

उसकी हत्या के पीछे एक नहीं

कई इंसानों का हाथ होता है

कभी किसी टीचर की बेइज्जती

तो कभी किसी अपने का धोखा

कभी परिवार की अनगिनत इच्छा

कभी मोहब्बत में मिली बेवफाई

कभी किसी के झूठे इल्जाम

इन सबसे परेशान हो के इंसान

मौत को लगाता है गले

और चला जाता है इस जहां से

क्युकि जीने से ज्यादा

मरना आसान लगता है

लोग उसे सुसाइड बोलते हैं

सुसाइड वास्तविक रुप से 

सुसाइड नहीं होती। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy