STORYMIRROR

Dr Priyank Prakhar

Abstract Inspirational

3  

Dr Priyank Prakhar

Abstract Inspirational

कोरोना को हराना है।

कोरोना को हराना है।

1 min
89

कोरोना को हराना है, ये संकल्प मन में ठाना है।

झूठ नहीं फैलाना है, बस सच्ची बात बताना है।


ना खुद पैनिक होना है, ना किसी को पैनिक कराना है।

खुद भी हमको बचना है, और सबको भी बचाना है।


इम्युनिटी को बढ़ाना है, मास्क हमेशा चढ़ाना है।

अंतर दो गज का बनाना है, भीड़ नहीं बढ़ाना है।


आंखों, नाक और मुंह पर, गंदे हाथ नहीं लगाना है।

घर आकर नहाना है, हो जरूरी तो ही बाहर जाना है।


हर घंटे हाथ धोना धुलाना है, सफाई का जमाना है।

तन्दुरूस्ती बढ़ाना है, संतुलित आहार ही खाना है।


गर जानकारी बढ़ाना है, तो आरोग्य सेतु अपनाना है।

हो तकलीफ़ कोई तो, अपने डॉक्टर को दिखलाना है।


वारियर्स का उत्साह भी, सबको मिलकर बढ़ाना है।

ध्यान रोगी का रखना है, पर कोरोना को भगाना है।


पीएम का संदेश है, फिर काम में जुट जाना है।

सावधानी नहीं भुलाना है, हर पल बढ़ते जाना है।


डर को हमें भगाना है, आत्मनिर्भरता को लाना है।

डिजिटल पेमेंट अपनाना है, भारत को जिताना है।


सफलता ही ठिकाना है, अब ना करना कोई बहाना है।

भारत सब कर सकता है, हमें दुनिया को दिखलाना है।


पोलियो तब भगाया था, वो सपना सच कर दिखलाया था।

वो फिर कर दिखलाना है, अब की बार कोरोना को हराना है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract