STORYMIRROR

Kishan Negi

Romance

4  

Kishan Negi

Romance

कम्बख्त दर्द थमा गई

कम्बख्त दर्द थमा गई

1 min
241

किसी को पाने की हसरत लिए 

कल इक अजनबी के लिए बदला था 

कमबख़्त दर्द थमा कर चली गई 

आज ख़ुद को पाने की हसरत में बदला हूँ 


दिल लगाने वालों के शहर में 

कल इश्क़ का सौदागर बनकर निकला था 

यहाँ जीने की तमन्ना रखते हैं लोग 

आज दर्द का सौदागर बनकर निकला हूँ 


हाथ में उसका पता लेकर

कल उसके घर के सामने फिसला था 

कस कर बांहों में जकड़ लिया 

आज इश्क़ की गिरफ्त में फिसला हूँ 


कारवाँ में उसका हाथ थाम कर 

कल ज़माने की नज़रों से बच निकला था 

आज साथ में कोई और था 

चुपके से उसकी नज़रों से बच निकला हूँ 


दीवाना बन गया था जिसका 

कल उसकी साँसों में मोम बन के पिघला था 

बेवफ़ा दिल चुराकर ले गई 

आज दिल की तलाश में धूप में पिघला हूँ 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance